
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित श्री राम मंदिर के लिए मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत सिटी पब्लिक स्कूल एंड कालेज के डायरेक्टर आलोक गुप्ता द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्थान सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के प्रांगण में नगर से तमाम गणमान्य लोगों द्वारा श्री राम मंदिर निधि के लिए धन दान का किया गया। श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत धन दान के लिए निवेदक राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने मंदिर निर्माण के लिए धन दान की अपील की! कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता द्वारा किया गया। समाचार लिखने तक नगर के गणमान्य लोगों द्वारा चार लाख के ऊपर दान हो चुका था , उद्बोधन के दौरान राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि संसार में दान करने से बढ़कर पुनीत कार्य कोई नहीं है, वह चाहे रक्तदान हो, चाहे श्रमदान हो, या धन दान हो, और हम लोगों द्वारा अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए धन दान का अवसर बड़े ही सौभाग्य की बात है ,कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगरपालिका चेयरमैन शिव गोविंद साहू, राजीव गुप्ता, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, शिवप्रसाद गुप्ता, शिव कुमार उर्फ लल्ला, जगदंबा जायसवाल, कार्यालय प्रमुख रवि भोज्यवाल दीपक शर्मा व बड़ी संख्या में तमाम गणमान्य मौजूद रहे। *वीरेंद्र कुमार- जिला ब्यूरो प्रमुख*
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal