Home / Flash / नगरपालिका द्वारा गरीबों मे 400 कंबल का वितरण किया गया

नगरपालिका द्वारा गरीबों मे 400 कंबल का वितरण किया गया

सर्वेश तिवारी/ के. पी. यादव –
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर । स्थानीय नगर पालिका परिषद मे कम्बल वितरण का आयोजन नगर पालिका के अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू के द्वारा किया गया जिसमे राज्यसभा सांसद सीमा दिवेदी ने गरीब परिवारों के बीच कम्बल बांटा ।
ज्ञात हो कि स्थानीय पालिका मे बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए पालिका प्रशासन व नगर पालिका के अध्यक्ष शिवगोविन्द साहू के द्वारा पालिका के प्रांगण मे कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा दिवेदी के द्वारा 400 गरीब परिवारों के बीच कम्बल बाँटा गया । इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा दिवेदी ने कहाँ कि कम्बल वितरण का कार्यक्रम बहूत ही पुनीत कार्य है जिसका मौका मुझे पालिका अध्यक्ष शिवगोविन्द साहू के द्वारा मिला । इस वर्ष कम्बल वितरण मे जो देरी हुई है उसके लिये हमे खेद है । अगले वर्ष एक हजार कम्बल मै स्वयम नगर पालिका मे गरीबो के बीच आकर वितरित करूँगी । नगरपालिका परिषद के सभासद आलोक गुप्ता(पिंटू ) ने अपने वक्तव्य मे कहाँ कि कम्बल वितरण का कार्यक्रम अच्छा है किन्तु इसे दिसम्बर माह मे बाँटा गया होता तो ज्यादा सही होता। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता महेंद्र विजय शुक्ला ने किया । कार्यक्रम मे पालिका की अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा ( नाटे गुरु ), प्रभाकर दिवेदी,सभी सम्ममानि सभासद , नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता जल शिवानंद वास्को, अवर अभियंता सिविल श्री हरि जी वर्मा ,राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला, लिपिक ज्ञान प्रकाश पटेल, बृज किशोर यादव, विनीत कुमार त्रिवेदी, भरत लाल, सफाई नायक होरी लाल, मनीष कुमार साहू व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे नगर पालिका परिषद कैंपस में सभासद के माध्यम से लगभग 330 कंबल 70 कंबल चेयरमैन के माध्यम से बांटा गया । प्रत्येक सभासद अपने वार्ड से 11-11 कंबल वितरित किया ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *