
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। ग्रामसभा सकरा में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्यतिथि कांग्रेस नेता व मुँगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दुबे (अज्जू भईया) ने क्रिकेट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता अजय शंकर दुबे (अज्जू भईया) ने उपस्थित नौजवान व बड़े बुजुर्गों का आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा नौजवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा ।अज्जू भइया ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एकबार फिर से आप लोगों का आशीर्वाद लेने आऊंगा। इस बार आप सब ने अपना आशीर्वाद देकर सेवा करने का मौका दिया तो विश्वास दिलाता हूँ क्षेत्र की तक़दीर और तस्वीर बदल दूंगा। दुबे ने कहा कि खेल में युवा आगे बढ़े उनके लिए मै सदैव साथ हूँ। जहाँ भी हमारी आवश्यकता हो हमे याद करे हर सम्भव सेवा में तत्पर रहूँगा।
कार्यक्रम संचालक और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal