शहडोल। रीवा शहडोल मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक ट्रक सोन नदी में जा गिरी जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई है। चालक को गंभीर चोटे आई हैं। सूचना के बाद गोहपारू पुलिस की डायल हंड्रेड मैं तैनात पायलट हरि नारायण शुक्ला, आमीन खान, आरक्षक कमल मौर्य पहुंचे ट्रक सतना से शहडोल सीमेंट लोड कर आ रहा था सोन नदी पुल के नीचे गिर गया। ट्रक पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया एवं घायल तथा मृतक फंसे हुए थे डायल हंड्रेड पुलिस ने इसकी सूचना गोहपारू थाने को दी सूचना मिलते ही गोहपारू थाना प्रभारी ज्योति सिकरवार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची। घायल व मृतक पूरी तरीके से ट्रक में फंसे हुए थे पुलिस ने कट्टर बुलवाकर ट्रक की बॉडी को कटवाया तब जा कर मर्तक एवम् घायल को 6 घंटे की रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। पुलिस ने बताया है कि ट्रक ऊपर से गिरने के कारण पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया था जिसमें घायल व मृतक फंसे हुए थे सूचना पर डायल हंड्रेड पहुंची थी। कुछ देर बाद ही गोहपारू थाने का बल मौके पर पहुंच गया घायल एवं मृतक ट्रक की बॉडी में फंसे थे कटर की मदद से 6 घंटे रेस्क्यू कर शव एवं घायल को निकाला गया है। चालक रामधर निवासी सतना बताया जा रहा है तो वहीं मृतक हेल्पर की उम्र लगभग 30 वर्ष की है। घटना गुरुवार की सुबह की बताई गई है।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal