
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुँगराबादशाहपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्रामसभा लौंह के डिहई का पूरा मे वर्षों पुराने तालाब की खुदाई का कार्य प्रारंभ हो चुका है। गाँव मे महरानी का तालाब से मशहूर वर्षों पुराना तालाब जो विकास के नाम पर आंसू बहा रहा था। तालाब मे बड़े – बड़े झील झंखाट, पेड़ पौधों से तालाब पटा पड़ा था। लेकिन खण्ड विकास अधिकारी पियूष सिंह की जागरूकता से वर्षो पुराने तालाब का कायाकल्प बदलने जा रहा है। तालाब की खुदाई का निरीक्षण करने स्वयं खण्ड विकास अधिकारी पियूष सिंह मंगलवार को पहुंचकर किया। निरीक्षण करते हुए खण्ड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत राज अधिकारी विनीत सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि इस तालाब की खुदाई अच्छी होनी चाहिए। ज्ञात हो कि गांव के किनारे इस तालाब को महरानी के तालाब से मशहूर है। इस तालाब की खासियत यह है थी कि बुजुर्ग बताते थे कि गांव मे जब कभी कोई हैजा या महामारी आती थी तो लोगों को इस तालाब मे स्नान करने से राहत मिल जाती थी। पहले के जमाने मे लोगों का कच्चा मकान हुआ करता था लोग इसी तालाब की मिट्टी ले जा करके अपने मकान की रंगाई, पुताई करते थे। गांव के लोगों को मुँगराबादशाहपुर के खण्ड विकास अधिकारी से एक नई उम्मीद जग रही है कि वर्षों पुराने मान्यता वाले तालाब का कायाकल्प बदल जाएगा।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal