
ब्यूरोचीफ अविनाश द्विवेदी की रिपोर्ट
महराजपुर। ग्राम पंचायत सरसौल कस्बे का मामला जहां एक ही परिवार के ही लोगों ने परिवार के सदस्य को मृत घोषित करके मकान में कब्जा कर लिया आपको बताते चलें कि सरसौल कस्बा निवासी पीड़ित खुशबू पासवान ने बताया कि मेरे बाबा के तीन मकान व कृषि भूमि थी जिसमें प्रार्थिनी के ताऊ लाल जी ताऊ राजेंद्र कुमार के बीच आपसी सुलहनामा का बंटवारा हुआ था लेकिन ऐसा नहीं हुआ तब पीड़ित खुशबू पासवान के ताऊ लाल जी व छोटे ताऊ राजेंद्र कुमार पुत्र स्वःसुखदेव ने धोखाधड़ी करके जवाहर लाल साहू व सुभाष साहू पुत्र मूलचंद्र साहू को बेच दिया पीड़ित ने बताया कि परिवार के ताऊ लाल जी ताऊ राजेंद्र कुमार बेच दिया है जो कि फतेहपुर में रहते है। बाहर रहकर जमीन की बिक्री धोखाधड़ी के साथ कि और पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और उसका सामान घर के बाहर फेंक दिया जिसकी शिकायत उसने तहसील नर्वल मेंबएसडीएम उपमा पांडे से की और उच्च अधिकारी लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई वहीं अधिकारियों का कहना है कि मामले को संज्ञान में लिया गया है मामले को जांच करके दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal