उज्जैन व्यूरो प्रमुख राजेश शर्मा की रिपोर्ट
नलखेड़ा, आगर मालवा । भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तथा पश्चिम बंगाल के सहप्रभारी अरविंद मेनन रविवार को दोपहर 4:30 बजे विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सिद्ध पीठ माँ बगलामुखी मंदिर पहुंचे।
माता मंदिर पहुंचे मेनन ने माँ बगलामुखी के श्रृंगार दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा मत्था टेककर माता से प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया ।
इस दौरान पूर्व प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर, शाजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराड़ा, जिला पंचायत राजगढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि जसवंत सिंह गुर्जर,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप सकलेचा,भाजपा जिला महामंत्री प्रेम मस्ताना, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रेम राठौर,नरेंद्र वेदियां ने उनकी अगवानी की तथा उनका पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया व माता का चित्र भेट किया।
इसके पश्चात पत्रकारो से चर्चा करते हुए मेनन ने कहा कि पश्चिम बंगाल मे टीएमसी सरकार गणतंत्र का दमन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संदेश “कृष्ण कृष्ण हरे हरे,बीजेपी घोरे घोरे” के सपने को साकार करते हुए भाजपा पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में 200 से ज्यादा सीटे जीतेगी और पश्चिम बंगाल से टीएमसी सरकार की विदाई करेगी।
टीएमसी की नाव पश्चिम बंगाल में डूबने जा रही हैं जिसमे सिर्फ अब ममता बनर्जी और उनका भतीजा ही रहेगा। पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने किसान सम्मान निधि रोकने का काम किया है।जिसका जवाब आगामी चुनाव में जनता ममता बनर्जी और टीएमसी को देगी।
मेनन ने कहा कि बंगाल में सत्ता अलोकतांत्रिक लोगो के हाथों में है।इसी कारण वहां गणतंत्र सुरक्षित नहीं रहा है। ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार के राज में 134 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी हैं।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन वेदियां,अमित तांतेड़, प्रतीक मस्ताना,गिरिराज अग्रवाल,प्रेम बैरागी,मोहन नागर, मुन्नालाल गवली,गोपाल फौजी आदि मौजूद रहे।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal