Home / Flash / जरूरतमंद व्यक्ति को सहायता प्रदान करना सच्ची समाजसेवा है – अज्जू दुबे

जरूरतमंद व्यक्ति को सहायता प्रदान करना सच्ची समाजसेवा है – अज्जू दुबे

सुजानगंज, जौनपुर। समाजहित के ऐसे पुण्य कार्यों में समाजसेवी लोगों को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उक्त बाते प्रधान श्यामा संतोष द्विवेदी के सौजन्य से सुजानगंज क्षेत्र के प्रेम का पूरा गाँव मे माँ अन्नपूर्णा मंदिर पर आयोजित कंबल, शाल व रजाई वितरण कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि मुँगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस नेता अजय शंकर दुबे ( अज्जू भइया ) ने कही। उन्होंने कहा कि गरीबो की सेवा में मेरा पूरा

जीवन समर्पित है और हमारे ग्रामप्रधान भाई सन्तोष द्विवेदी जी ने गरीबो की सेवा में जो यह पुनीत कार्य किया यह बहुत ही सराहनीय कदम है । अज्जू दुबे ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नही होता। जहाँ लोग कम्बल वितरण करते हैं वही अजय शंकर दुबे के हांथों कंबल, शाल व रजाई बांटी गई। अज्जू दुबे के हांथों रजाई पाने वाले गरीबों के चेहरे खिल गए। उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान संतोष द्विवेदी नरेंद्र प्रसाद दुबे (वाट माप अधिकारी) विश्वम्भर नाथ दुबे (पूर्व प्रधान) लाल सिंह (पूर्व प्रधान) श्याम शंकर पाण्डेय (पत्रकार) अवधेश तिवारी (पत्रकार) ब्रह्मदेव दुबे भास्कर पाण्डेय प्रेम शंकर दुबे दीपक मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *