मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर )। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा की आवाज को मै हमेशा उठाती चली आ रही हूँ। यहाँ की जनता की हर परेशानी की आवाज को मै आगे भी उठाती रहूंगी।जिस तरह से मै एक विधायक के रुप मे विधानसभा मे मुँगराबादशाहपुर की आवाज को उठाती थी उसी तरह जब मौका मिला तो राज्यसभा मे भी मुँगराबादशाहपुर की आवाज को उठाऊंगी क्योंकि यहाँ की जनता से मेरा अगाध लगाव है । उक्त बाते और इस स्वागत समारोह से हिंदू इंटर कालेज मे आयोजित स्वागत समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा जगत से मेरा शुरू से लगाव रहा है। अपने संबोधन मे राज्यसभा सांसद ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र मे अग्रसर हैं।
ज्ञात हो कि हिंदू इंटर कालेज मे कालेज की साधारण सभा एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी का स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे दूर दराज से शिक्षा जगत से जुड़े तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम मे धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। कलाकार कप्तान दुबे की माँ की भक्ती गीत ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आचार्य शुनील पाण्डेय की हार्मोनियम की आवाज सराहनीय थी। सस्वागत समारोह की शुरुआत राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय जमुना प्रसाद के मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया । कार्यक्रम मे तमाम वक्ताओं ने अपने – अपने विचारों को रखा। हिंदू इंठर कालेज के प्रधानाचार्य डा. राम श्रृंगार शुक्ला ने राज्य सभा सांसद का स्वागत भाषण संस्कृति मे किया। संपादक व प्रबंधक जय बजरंग महिला महाविद्यालय घनश्याम मिश्रा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू इंटर कालेज का अपने आप मे एक अलग ही इतिहास रहा है । लोगों को संबोधित करते हुए नए प्रबंधक हिंदू इंटर कालेज विजय शंकर त्रिपाठी ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे मिली है उसको मै इमानदारी , कर्तव्य निष्ठा एंव लगन से हमेशा हिंदू इंटर कालेज के विकास के लिए करता रहूंगा। प्रबंधक विजय शंकर त्रिपाठी ने राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी को आस्वस्थ करते हुए कहा कि मै आपसे वायदा करता हूँ कि किसी भी सूरत मे हिंदू इण्टर कालेज पर आंच नही आने दूंगा । संरक्षक सदस्य हरिशंकर तिवारी ने भी राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी का स्वागत करते हुए कहा कि हिंदू इंटर कालेज विकास के पथ पर चलता रहेगा। इस मौके पर बालिका हिंदू इंटर कालेज की प्रधानाचार्या सुषमा पांडेय, पुष्पा शुक्ला, साधारण सभा के सदस्य वंशीधर शुक्ल, ओम प्रकाश मिश्रा, प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश नारायण पाण्डेय, प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे। स्वागत समारोह की अध्यक्षता राम लला पाण्डेय साधारण सभा के सदस्य ने किया । स्वागत समारोह का संचालन पं. दयाशंकर शुक्ल ने किया।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal