Home / Flash / यज्ञ महायात्रा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई

यज्ञ महायात्रा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई

दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुटुंब प्रबोधन विभाग के तत्वाधान में वैश्विक महामारी कोरोना के निराकरण तथा सत्य सनातन धर्म के लुप्त हो रहे भारतीय संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमर बहादुर जिला कार्यवाह तथा श्रीनिवास कुटुंब प्रबोधन टोली प्रांत सदस्य के तत्वाधान में यज्ञ महायात्रा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। कुटुंब प्रबोधन जिला संयोजक सुधीर के कुशल

संचालन में निकाली गई यज्ञ महायात्रा सादतपुर विस्तार गली नंबर 1 से आरंभ होकर छोटी-बड़ी गलियों से गुजरते हुए चार नंबर गली स्थित हनुमान मंदिर पर यात्रा को विश्राम दिया गया। इस दौरान दीपक गौर अध्यक्ष सदरपुर मंडल के अलावा राजीव गहर, खजान सिंह बघेल, बृजेश सिंह राजपूत, शीशपाल गोस्वामी, बॉबी बानुला, संजय उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह राणा, नवीन सैनी, होशियार सिंह, ओम प्रकाश, जयप्रकाश, राजेंद्र, दीपक, और विनोद के साथ साथ सादत पुर मंडल के महामंत्री तथा कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी के रुप में उभरे समाजसेवी लक्ष्मण सिंह डबोला ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पत्रकारों से वार्ता के दौरान वक्ताओं ने कहा हमारा एकमात्र उद्देश्य पुरातन संस्कारों पुरातन संस्कारों को लुप्त होने से बचाने के साथ-साथ कोरोना वायरस का समूल नाश करना भी है ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *