
सुजानगंज, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं एआईसीसी सदस्य अजय शंकर दुबे अज्जू के भाई जय शंकर दुबे के तिलकोत्सव समारोह में रविवार को उनके आवास प्रेम का पूरा (सुजानगंज) पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राजनितिज्ञो का जमावड़ा लगा रहा । जिसके हजारों की संख्या में मौजूद लोग प्रत्यक्ष गवाह रहे । कांग्रेस नेता अजय शंकर दुबे (अज्जू भईया) के छोटे भाई के तिलकोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न पार्टी के नेताओ का आगमन हुआ । जिसमे मनोज तिवारी (सांसद दिल्ली-पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा दिल्ली) , निशिकांत दुबे (सांसद झारखंड) , कृपा शंकर सिंह ( पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र), नीरज शेखर ( सांसद राज्यसभा), नीलकांत बक्सी ( सांसद पंजाब), प्रमोद तिवारी( पूर्व सांसद राज्यसभा), अभिषेक मिश्रा (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश), शैलेंद्र यादव “ललई” (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश) , ललितेश पति त्रिपाठी ( कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश), बी पी सरोज (सांसद मछ्ली शहर) , ओम प्रकाश दुबे “बाबा” (पूर्व विधायक) आदि गणमान्यों का आगमन हुआ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal