जौनपुर । शहर के होटल मे प्रेस वार्ता करते हुए भूदान विनियोजन आंदोलन के मुख्य वक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया की बाबा विनोबा भावे प्रणीत भूदान यज्ञ आंदोलन में भूमिहीन जनों के लिए दान में देश भर से प्राप्त 46 लाख एकड़ जमीनों का शासन की बेपरवाही और कर्तव्यहीनता के कारण उपयुक्त वितरण और विनियोजन नहीँ हो पाया है । परिणाम स्वरूप आधी से ज्यादा जमीनें दबंगो, कृतघ्न वारिसों आदि के कब्जे में हैं ।जनपद जौनपुर में भूदान की लगभग 20000 बीघे जमीनों में से आधे इसी स्थिति वाली है ।
राष्ट्रीय स्तर पर इन जमीनों को मुक्त कराने और उनके उचित विनियोजन के लिए प्रतिबद्ध भूदान विनियोजन आंदोलन व्यापक जनहित में जनता की जागरूकता और शासन मे चेताने की बात कही
इस वार्ता में आंदोलन की ओर से श्रीमती शिमला श्री अध्यक्षा, डॉ अनुराग मिश्रा सचेतक, अयूब खान, अंजनी कुमार मिश्रा,सर्वेश यादव, इमरान खान ‘पामेला प्रवक्ता,आदी लोग मौजूद रहे।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal