Home / Flash / निगम विद्यालय की नई इमारत का किया गया शिलान्यास

निगम विद्यालय की नई इमारत का किया गया शिलान्यास

दिल्ली । करावल नगर विधानसभा अंतर्गत दयालपुर इलाके के निगम विद्यालय में नए कमरों हेतु शिलान्यास किया गया। वार्ड संख्या 62 ई सादतपुर की निगम पार्षद नीता बिष्ट

की अध्यक्षता में हुए शिलान्यास समारोह में विधायक मोहन सिंह बिष्ट द्वारा नारियल फोड़कर संपन्न हुआ। डॉक्टर कृष्णकांत मधुर की कुशल संचालन में उपस्थित अतिथियों में के.के. अग्रवाल जोन चेयरमैन,

प्रवेश शर्मा नेता सदन, सतपाल सिंह अध्यक्ष अस्थाई समिति, रमेश गुप्ता अध्यक्ष शिक्षा समिति, मोहन गोयल जिला अध्यक्ष भाजपा, अजय महावर विधायक, लक्ष्मण सिंह मोला महामंत्री, दीपक निगम के एक्सईएन, संजय गोयल डीडीई, अरुण शर्मा, दिनेश राठौर, सर्वेश राठौर, उमेद सिंह भंडारी, राम दत्त पांडे, दीपक गौड़, सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का अभिनंदन पुष्प गुच्छ तथा शाल और राम दरबार की प्रतिमा भेंट कर किया गया। निगम पार्षद नीता बिष्ट द्वारा कराए जा रहे कार्यो की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए वक्ताओं ने कहा- विद्यालय में होने जा रहा निर्माण कार्य नीता बिष्ट के प्रयासों का ही फल है जिसका लाभ भविष्य में सभी बच्चों को अवश्य ही मिलने वाला है। वहीं उपस्थित विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा- क्षेत्र की जनता ने मुझे चुना है तो क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए जिसके लिए मैं हमेशा ही तत्पर रहूंगा ताकि क्षेत्र की जनता को हमेशा ही सहूलियत मिलती रहे, वह भी बिना किसी रूकावट के। निगम के स्थाई समिति के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा- क्षेत्र का विकास और सफाई व्यवस्था को बनाए रखना हमारे कर्तव्यों में शामिल है जिसके लिए मैं हमेशा ही प्रयासरत रहूंगा। गौरतलब है कि दयालपुर मुख्य मार्ग स्थित निगम विद्यालय में 18 नए कमरों का निर्माण होना है जिसकी लागत ₹1,24,00000 के लगभग है 340 वर्ग क्षेत्रफल में बनाई जाने वाली इस नई इमारत में 6 कर्यालय कक्ष तथा एक स्टोर के साथ-साथ हड़ताल पर महिलाओं और पुरुषों हेतु पृथक पृथक शौचालयों का निर्माण भी किया जाएगा।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *