जौनपुर (सू0वि) । कृषि विभाग द्वारा बुधवार को विकासखंड करंजाकला एवं खुटहन में आत्मा योजना अंतर्गत रबी उत्पादकता किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों से लाइन में बुवाई करने तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओ, बीज वितरण, कृषि यंत्रों पर अनुदान, कम लागत में अधिक उत्पादन वाली तकनीकियो से प्रशिक्षित किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ रमेश चंद्र यादव ने कहा कि धान के खेत में किसान बिना जुताई किए सीधे जीरो टिल मशीन से लाइन में गेहूं की बुवाई करें इससे बीज, खाद एवं पानी की मात्रा कम लगेगी, खाद जो बुवाई के समय देंगे उसका भरपूर लाभ पौधों को मिलेगा किसान इस विधि से बुवाई करके कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं, उन्होंने बताया कि धान की लंबी अवधि की प्रजातियों की कटाई के बाद नहर सिंचित क्षेत्रों में अधिक नमी होने के कारण जुताई कर के खेत की तैयारी कर बुआई करने में विलंब हो जाता है जिससे उत्पादन घट जाता उन्होंने किसानों से सुझाव दिया कर धान की फसल काटने के बाद खड़े ठूठ में बगैर जुताई के मशीन से लाइन में बुवाई करने से कृषि निवेशो की बचत होगी साथ ही सवा गुना ज्यादा उत्पादन प्राप्त होगा। परती खेतों में बुआई करने से सिंचाई जल की बचत होगी तथा खरपतवार भी कम निकलेगे, लाइन में बुवाई करने पर बीज एक निश्चित गहराई वह अंतराल पर गिरता है 1 एकड़ के लिए 40 किग्रा गेहूं का बीज व 50 किग्रा डीएपी लगती है लाइन में बुवाई से खाद एवं बीज का प्रॉपर प्लेसमेंट होता है इसलिए उत्पादन बढ़ जाता है बुवाई 5 सेंटीमीटर गहराई पर होती है इसलिए जड़ों का विकास अच्छा होता है फरवरी में जब गर्म हवाएं चलती हैं तो सिंचाई करने पर फसल गिरती नहीं इतना ही नहीं लाइन में बुवाई से सस्य क्रियाएं आसानी से होती हैं प्रति हेक्टेयर रु0 चार हजार लागत में कमी लाते हुए बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
गोष्ठी की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान महेन्द्र सिंह तथा संचालन एडीओ एजी राम केवल ने किया। इस मौके पर तकनीकी सहायक मुकेश कुमार, डा. चंद्रमणि, प्रेमचंद पाल, बीटीएम जुनेद अहमद, विमल सिंह, अनिल सिंह, मनोज कुमार, राजेन्द्र प्रसाद आदि किसान मौजूद रहे।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal