Home / Flash / गर्व महसूस होता है जब हमारी बहन बेटियां अपनी मुसीबतों से ऊपर उठकर देशहित व समाज हित में कार्य करने के लिए जिम्मेदारियां अपने सर पर लेतीे हैं – जगदम्बा जायसवाल

गर्व महसूस होता है जब हमारी बहन बेटियां अपनी मुसीबतों से ऊपर उठकर देशहित व समाज हित में कार्य करने के लिए जिम्मेदारियां अपने सर पर लेतीे हैं – जगदम्बा जायसवाल

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। नगर मुंगराबादशाहपुर जौनपुर की गौरव विजय लक्ष्मी साहू डिप्टी जेलर पद की शपथ लेते ही नगर मुँगराबादशाहपुर के लोगों मे उत्साह देखने को मिला। लोग विजय लक्ष्मी साहू के आवास मुँगराबादशाहपुर पर पहुंचकर स्वागत और मिठाई खिलाना शुरू कर दिए। विश्वहिंदू परिषद नगर मुँगराबादशाहपुर के अध्यक्ष जगदम्बा जायसवाल और उनकी धर्मपत्नी ने भी विजय लक्ष्मी डिप्टी जेलर को मिठाई खिलाकर स्वागत

किया। इस मौके पर विश्वहिंदू परिषद नगर मुँगराबादशाहपुर के अध्यक्ष जगदम्बा जायसवाल ने कहा कि गर्व महसूस होता है जब हमारी बहन बेटियां अपनी मुसीबतों से ऊपर उठकर देशहित व समाज हित में कार्य करने के लिए जिम्मेदारियां अपने सर पर लेतीे हैं।उन्होंने कहा कि एक जोश एक जूनून एक लक्ष्य एक ही सपना विजय लक्ष्मी साहू का था कि पहननी है वर्दी अपने संघर्ष व मेहनत पर पूरा विश्वास भरोसा था जो सपना साकार हो गया। ज्ञात हो कि विजय लक्ष्मी साहू पहले नगर निगम लखनऊ में आडीटर पद पर कार्य करती रही। प्रदेश में समीक्षा अधिकारी पर चयनित हुई लेकिन दिल में हसरत थी कि वर्दी पहनना है जो कि आज पूर्ण हुआ। गर्व उस परिवार पर है पिता नन्हकू राम साहू व भाई चंद्रिका प्रसाद साहू ने विजय लक्ष्मी साहू के हर संघर्ष में पूरा साथ दिया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *