Home / Flash / मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया फ्लाईओवर का उद्घाटन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया फ्लाईओवर का उद्घाटन


कृपा शंकर पाण्डेय –
दिल्ली । सरकार की उपलब्धियों में दो और फ्लाईओवर उस वक्त शामिल हो गए, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधिवत रूप से इन पुलों को जनता को समर्पित कर दिया।
दोपहर लगभग 12:00 बजे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, दुर्गेश पाठक पीएसी सदस्य, तथा सीलमपुर के विधायक अब्दुल रहमान आदि के बीच उपस्थित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दोनों फ्लाईओवर का उद्घाटन रिबन काटकर किया। गौरतलब है कि सुबह हो या शाम शास्त्री पार्क चौराहे पर घंटों लगने वाले भीषण जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर के निर्माण की मांग उत्तर-पूर्वी जिले के हजारों निवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। दीपावली के पूर्व 300 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनने वाले पुलों को महज 250 करोड़ रुपए में बनाया गया है, इन दोनों फ्लाईओवर के बनने से उत्तर पूर्वी जिले के हजारों नागरिकों के लिए यातायात सुगम हो गया है।आमजन को समर्पित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- इस पुल के बनने से क्षेत्र के उन हजारों नागरिकों के लिए यातायात सुगम हो गया है जो प्रतिदिन घंटों लगने वाले भीषण जाम से जूझते रहे हैं, 303 करोड रुपए से बनने वाले फ्लाईओवर को हमने मात्र 250 करोड रुपए की लागत में पूर्ण कराया है आम जनता की गाढ़ी कमाई के ₹53 करोड़ रुपए बचाकर हमने दिल्ली वासियों का दिल जीतने की कोशिश की है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *