Home / Flash / 46 साल बाद मिला पीड़िता को न्याय, कोर्ट के आदेश पर आमीन ने पुलिस बल के साथ दिलाया कब्जा

46 साल बाद मिला पीड़िता को न्याय, कोर्ट के आदेश पर आमीन ने पुलिस बल के साथ दिलाया कब्जा

मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मछली शहर रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने कई वर्षों से न्यायालय में चल रहे भूमि विवाद में इजरा वाद संख्या 6/97 शांति देवी बनाम राजाराम को दखल दिलाऐ जाने के लिए सिविल जज जूनियर डिविजन अनुराग यादव कोर्ट 20 जौनपुर के आदेश पर पीड़िता शांति देवी को न्यायालय आमीन ने पुलिस बल के साथ चौहद्दी के सीमांकन पर आर सी सी पीलर को बनवाकर व उक्त जमीन पर पड़े मलबे को जेसीबी से हटवाकर और साफ कराकर कब्जा दिलाया गया। पीड़िता शांति देवी ने बताया कि यह मुकदमा 1976 से चल रहा था जो आज जाकर मुझे 46 साल बाद न्याय मिला है इसके लिए मैं दीवानी कोर्ट की बहुत ही आभारी रहूंगी। कब्जा दिलाने में उपनिरीक्षक नन्द किशोर शुक्ला दो पुरुष कांस्टेबल मिथलेश कुमार,अभिमन्यु,व महिला कांस्टेबल मिथलेश कुमारी व पुलिस बल उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *