कुंडा, प्रतापगढ़ । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा मे डियुटी कर रहे डॉक्टर राजीव वैश्य का 50 वां जन्मदिन प्रयागराज में स्थित उनके आवास पर मनाया गया । राजीव वैश्य अपने ड्यूटी के अलावा सामाजिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देते चले आ रहे हैं, जिन गरीबों के पास चश्मे बनवाने के लिए भी पैसे नहीं होते हैं, ऐसे गरीब नेत्र मरीजों

को अपनी तरफ से चश्मा उपलब्ध कराते हैं जिससे क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान बनकर समाज में उभर रही है । सब की नजर से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हम अपनी 20 साल की नौकरी में 100000 से भी ज्यादा मरीजों का ऑपरेशन कर चुके हैं जो आज वो बहुत ही अच्छी तरह से देख पा रहे हैं । अगर कभी हमारे सामने आ जाते हैं तो उनको देखकर हमें बहुत ही खुशी महसूस होती है वहां पर उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे डॉ बहुत ही कम मिलते हैं भगवान उनकी उम्र बहुत ही लंबी कर दे ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal