Home / Flash / विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त, गावों मे छाया अंधेरा

विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त, गावों मे छाया अंधेरा

जौनपुर। निजीकरण के विरोध में विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के आंदोलन के पहले दिन मुँगराबादशाहपुर 33/11केवी विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े भीखपुर नीभापुर,रूलर फीडर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। गत रात्रि में भीखपुर ब्रेकडाउन हो गया । शाम होते होते रूलर, नीभापुर फीडर भी ब्रेकडाउन हो गया। विद्युतकर्मियों के कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले जाने से कई गाँव में विभिन्न फाल्टों के कारण कमालपुर,भीखपुर , कोदहूँ सहित कई गाँव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई । जिले के अधिकांश इलाकों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। व्यवसाइयों व आम नागरिकों को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कार्यालय व दुकानों में लोगों को जेनरेटर चलाकर वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। जिला अस्पताल की भी बिजली गुल हो गई है । जनरेटर के सहारे मरीजों का इलाज हो रहा है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *