
केराकत, जौनपुर। विधानसभा केराकत के गांव पचवर में विनोद कुमार सिंह के आवास पर किसान संगोष्ठी मे आत्म निर्भर किसान चौपाल लगाकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु बिल के समर्थन में सरकार के उपलब्धियों को मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बी.पी. सरोज ने कहा कि आप लोग किसी के बहकावे मे न आकर अपना कार्य करें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हित मे बिल लाई है। इससे किसान अब आजाद हो गया है । किसान किसी भी मंडी मे अपनी सब्जियां वगैरह बेधड़क बेच सकता है। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शैलेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, प्रधान जय प्रकाश राय, राम सूरत सरोज, महेंद्र यादव , प्रधान शरद सिंह , जिला महामंत्री किसान मोर्चा संदीप द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह , जिला मंत्री डॉ महेंद्र प्रजापति, शिवाजी सिंह, प्रदीप पाठक , दिलीप सोनकर ,व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार कमलापुरी एवं तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal