सुजानगंज, जौनपुर । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी अजय शंकर दुबे (अज्जू भईया) का 40वा जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। समर्थकों ने अज्जू भईया के पैतृक आवास प्रेम का पूरा में केक काटकर बधाई दिया । सुबह से ही समर्थकों की भीड़ लगने लगी थी । दूर दराज से आये नौजवानों का अज्जू भईया ने आभार प्रकट किया और


कहा कि आप लोग ही मेरी ताकत हो ऐसे ही जोश कायम रखो हम हर वक्त आपके साथ है। वही दीपक मिश्रा का भी आज जन्मदिन होने पर अजय दुबे जी ने केक खिलाकर बधाई दिया। समर्थकों में ब्रह्मदेव दुबे,अखिलेश पाण्डेय,सौरभ यादव, पुष्कर मिश्रा, बेड़ू मिश्रा, बलराम मिश्रा, विवेक,मोनू पाण्डेय,अनिल कार्तिकेय, चंदन तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal