Home / Flash / गौ शाला का हुआ भव्य उद्घाटन , जनपद का विकास ग्रामसभा से होता है – अजय शंकर दुबे (अज्जू भईया)

गौ शाला का हुआ भव्य उद्घाटन , जनपद का विकास ग्रामसभा से होता है – अजय शंकर दुबे (अज्जू भईया)

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैसहारामपुर- प्रेम का पूरा में गौ शाला का उद्घाटन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे (अज्जू भईया) और रमेश मिश्रा विधायक बदलापुर के कर कमलों द्वारा किया गया। ग्राम प्रधान सन्तोष द्विवेदी ने कहा कि गौ माता के सेवा के लिए 100 गऊ के रहने व व्यवस्थित चारा की व्यवस्था किया गया है। इसी बीच ग्राम सभा मे पंचायत भवन का भी भूमि पूजन किया गया। अजय शंकर दुबे ने कहा कि जनपद का विकास ग्रामसभा से होता है प्रत्येक ग्राम प्रधान अगर ठान ले कि हमको विकास को तीव्र गति देना है तभी क्षेत्र का विकास हो पायेगा विधायक रमेश मिश्रा ने प्रधान सन्तोष द्विवेदी को बधाई दिया और कहा कि एक आदर्श ग्राम सभा की नींव रखी है अपने गाँव का विकास देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
उक्त अवसर पर सतीश चंद्र तिवारी विजय कुमार तिवारी प्रधान संघ जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्र, अरुण सिंह (मन्नू) ब्रह्मदेव दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *