Home / Flash / खड़ी पिकअप उठा ले गए चोर

खड़ी पिकअप उठा ले गए चोर

जौनपुर। नगर के बदलापुर पड़ाव पर स्थित माँ दुर्गा प्लाई प्रतिष्ठान से रात पिकअप चोरी हो गई
ड्राइवर वाहिद शाह ने रात लगभग 8 बजे गाड़ी को माँ दुर्गा प्लाई के गोदाम के बाहर खड़ा किया था।सुबह गाड़ी नदारद मिली। गाड़ी नम्बर UP 62 AT 0877 महिंद्रा पिकअप गाड़ी मालिक मो.राशिद ने फ़ोन करके पुलिस को सूचना दी।
सुबह मौके पर 112 व सम्बंधित चौकी सराएँ पोख्ता इंचार्ज आकर के अगल-बगल लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने में लग गए लेकिन अभी तक गाड़ी गायब होने की कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है कोतवाली थाना क्षेत्र के चौकी सरायपोख्ता के अंतर्गत आधा किलो मीटर की क्षेत्र में इस तरीके से रात में खड़ी पिकअप गायब होना शहर की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रही है, क्योंकि रात में लोगों ने बताया कि पुलिस का गस्त नहीं होता है पुलिस दिनभर अवैध वसूली में लगी रहती है और रात में शहर भगवान भरोसे रहता है।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *