Home / Flash / आम आदमी पार्टी की हुई बैठक,बनाये गए नये पदाधिकारी

आम आदमी पार्टी की हुई बैठक,बनाये गए नये पदाधिकारी

जौनपुर । गत 4 सितंबर को आम आदमी पार्टी के यूथ विंग की बैठक यूथ विंग प्रदेश सचिव विवेक यादव “विक्की” की अध्यक्षता में सम्प्पन हुई।इस बैठक में आमंत्रित सदस्य के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा ,पंचायत चुनाव प्रभारी सोम कुमार वर्मा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सूर्य नारायण सिंह,जिला उपाध्यक्ष अमर नाथ यादव ,जिला कार्यकारणी सदस्य अनुरागमणि त्रिपाठी ,विधान सभा केराकत प्रभारी पंकज चौहान ,नगर अध्यक्ष बंटी अग्रहरी आदि लोग उपस्थित हुए।
बैठक में सर्वसम्मति से यूथ विंग के जिला इकाई का गठन किया गया जिसमे

सुमंत यादव जिला अध्यक्ष
ब्रम्हदेव मिश्र जिला सचिव यूथ विंग
अजय कुमार यादव जिला उपाध्यक्ष यूथ विंग विवेक मौर्या सदस्य यूथ विंग,आनंद यादव सदस्य यूथ विंग बनाया गया है ।
वरिष्ठ उपाधायक्ष एस एन सिंह ने बताया की जनपद जौनपुर में लगातार बढ़ रहे कार्य के दबाव को को देखते हुए रिक्त मीडिया प्रभारी पद व जिला प्रवक्ता पद के लिए दो नामों का चयन किया गया है जिसमें क्रमशः मीडिया प्रभारी के रूप में रियाजुल हक़ व जिला प्रवक्ता के रूप में अनुराग मणि त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई है जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों की जिम्मेदारी जिला कार्यकारिणी की अगली बैठक के उपरांत ली जाएगी ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *