Home / Flash / सपा नेता एवं समाजसेवी राजेंद्र बहादुर ने गरीब कन्या की शादी में दी सहायता राशि, परिवार मे खुशी का माहौल

सपा नेता एवं समाजसेवी राजेंद्र बहादुर ने गरीब कन्या की शादी में दी सहायता राशि, परिवार मे खुशी का माहौल

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मशहूर समाजसेवी राजेंद्र बहादुर यादव ने गरीब कन्या की शादी में अपनी ओर से सहयोग राशि देकर समाज की सेवा में सराहनीय कार्य किया है । राजेन्द्र बहादुर यादव द्वारा गरीब कन्या की शादी मे सहयोग देने के लिए लोगों ने उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की है । ज्ञात हो कि

मुम्बई के उद्यमी एवं समाजसेवी राजेंद्र बहादुर यादव मुंगराबादशाहपुर के मूल निवासी हैं। राजेंद्र बहादुर यादव ने क्षेत्र के तरहठी गांव निवासी स्वर्गीय मोहम्मद वाहिद हाशमी पुत्र मोहम्मद नासिर हाशमी की लड़की शर्मिला बेगम की शादी में अनुदान के रूप में अपने प्रतिनिधि राजेश कुमार यादव के हाथों चेक भेंट कर अपनी ओर से वर वधू को आशीर्वाद देकर उनके पारिवारिक जीवन को सुखमय रहने का आशीर्वाद दिया । गत शुक्रवार को राजेश कुमार यादव तरहठी गांव जाकर ब्लाक प्रमुख बृजलाल यादव ,सपा नेता व पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष पद नगरपालिका मुँगराबादशाहपुर तहसीमुलहक ( बन्ने ) आदि की उपस्थिति में मोहम्मद शाहिद की पत्नी को आर्थिक सहायता राशि का चेक भेंट किया । चेक मिलते ही कन्या परिवार मे खुशी देखने को मिली । मोहम्मद शाहिद की पत्नी ने समाजसेवी व सपा नेता राजेन्द्र बहादुर यादव का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर मंगेश यादव (छात्र नेता) सोनू यादव इसरार हाशमी मोहम्मद मोबीन हाशमी सहित अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *