Home / Flash / जर्ज़र सड़क के पुनः निर्माण के लिए पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जर्ज़र सड़क के पुनः निर्माण के लिए पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सुजानगंज, जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सड़क जो धीरदास पुल (सुजानगंज ) से लेकर प्रयागराज को जाने वाली मुख्य मार्ग बुढ़िया का इनारा तक पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिसके पुनः निर्माण के लिए भाजपा की पूर्व विधायक रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की निदेशक सीमा द्विवेदी ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए बताया कि उक्त जर्ज़र सड़क के पुनः निर्माण के लिए धन भी आवंटित हो चुका

है उसके बावजूद निर्माण कार्य अभी तक नहीं शुरू हुआ है जिससे आवागमन में बहुत बाधा उत्पन्न हो गई है ।पूर्व विधायक ने कहा कि आए दिन जर्जर हुई सड़क दुर्घटना का बड़ा कारण बन चुकी है । अतः शीघ्र कार्य शुरू कराया जाना सुनिश्चित करें । जिस पर उपमुख्यमंत्री ने शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन भी दिया है ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *