जौनपुर (सू0वि) । दिनेश कुमार सिंह द्वारा विकासखण्ड मछलीशहर की न्याय पंचायत राजापुर पकड़ी में ग्रामसभा पुरा फगुई तथा विकासखण्ड मड़ियाहूं के ग्राम पंचायत बीबीपुर में कोटे की दुकान का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पूरा फगुई में कोटे की दुकान बंद मिली, जबकि आज से वहां राशन वितरण होना था। कोटेदार द्वारा दुकान पर स्टाक तथा रेट का बोर्ड नहीं लगाया गया था और न ही मौके पर स्टॉक रजिस्टर मौजूद मिला। जिलाधिकारी के पूछने पर कोटेदार द्वारा गोदाम से
कितना राशन उठाया गया है तथा कितना वितरित किया गया है इसकी भी जानकारी नहीं दी जा सकी। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम मछलीशहर को निर्देश दिया कि कोटेदार द्वारा गोदाम से कितना राशन उठान किया गया है तथा कितना वितरित किया गया है इसकी जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं तथा दुकान को सीज कर दिया जाए। विकासखंड मड़ियाहूं के बीबीपुर में कोटे की दुकान पर राशन वितरण किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने कार्ड धारकों से राशन वितरण की जानकारी प्राप्त की तथा पूछा कि कोटेदार द्वारा निर्धारित दर से अधिक मूल्य तो नहीं लिया जा रहा है। कार्ड धारको ने जिलाधिकारी को बताया कि कोटेदार द्वारा निर्धारित दर पर तथा सही वजन में राशन दिया जाता है। कार्ड धारकों ने बताया कि कोटेदार द्वारा हमेशा सही राशन वितरण किया जाता है।
Home / Flash / जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कोटे की दुकान का किया निरीक्षण,एसडीएम को दुकान को सीज करने का दिया आदेश
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal