Home / Flash / शहर कांग्रेस कमेटीे के  पदाधिकारियों को दिया गया प्रभार

शहर कांग्रेस कमेटीे के  पदाधिकारियों को दिया गया प्रभार

जौनपुर । आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के निर्देशानुसार , सौरभ शुक्ला अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, जौनपुर द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारी के साथ बैठक विचार विमर्श करने के पश्चात दिया प्रभार । सौरभ शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर काम करने की बहुत आवश्यकता है और जिस तरह से श्रीमती प्रियंका गांधी जी लगातार गरीब, मजदूर, किसान जरूरतमंद की आवाज मजबूती से उठा रही हैं उनका यह कार्य बहुत ही सराहनीय है और हम सबका दायित्व है की श्रीमती प्रियंका गांधी जी को 2022 में उत्तर प्रदेश का ताज पहनाना है। जिस तरह से प्रियंका गांधी जी अजय लल्लू जी उत्तर प्रदेश में निस्वार्थ भाव से लगातार जनता की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं हम सभी को शहर के सभी वार्ड, बूथ पर जन जन के पास जाना है और उन्हें मजबूत करना है वार्ड लेवल से बूथ लेवल तक हमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूत करके अलख जगाने की आवश्यकता है हमे 2022 को देखते हुए निरंतर संघर्ष करना है।

उपाध्यक्ष मुफ्ती मेहदी को संगठन प्रभारी , गौरव सिंह सनी को प्रवक्ता,बाढूराम को फ्रंटल प्रभारी , शमीम आरा खान को महिला संगठन प्रकोष्ठ प्रभारी,।
महासचिव राजन तिवारी को प्रशासन एवं प्रवक्ता,
अमीष श्रीवास्तव को वार्ड प्रभारी सैयद हसन मेहंदी को वार्ड प्रभारी, संदीप चौरसिया को वार्ड प्रभारी,
अशरफ़ अली को वार्ड प्रभारी, व
सभी 11 सचिवगण को वार्ड का सहप्रभारी, नियुक्त किया गया । जिससे मुख्य स्तर पर कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा और हमारा बूथ हमारा गौरव के नाम से बूथ स्तर पर कार्यक्रम संचालित होगा। कार्यक्रम की जानकारी शहर महासचिव/प्रवक्ता राजन तिवारी ने दिया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *