जौनपुर । आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव श्रीमती सरिता पटेल ने शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के नवनियुक्त पदाधिकारी के साथ बैठक की । सरिता पटेल बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया और बताया जिस तरह से श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी लगातार गरीब मजदूर किसान जरूरतमंद की आवाज मजबूती से उठा रही हैं उनका यह

कार्य बहुत ही सराहनीय है और हम सबों का दायित्व है की श्रीमती प्रियंका गांधी जी को 2022 में उत्तर प्रदेश का ताज पहनाना है। इसी क्रम में शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने कहा जिस तरह से प्रियंका गांधी जी, अजय लल्लू जी उत्तर प्रदेश में निस्वार्थ भाव से लगातार जनता की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं हम सभी को शहर के सभी वार्ड में जन जन के पास जाना है और उन्हें मजबूत करना है । वार्ड लेवल से बूथ लेवल तक हमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूत करके अलख जगाने की आवश्यकता है । इससे हम 2022 में प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में अजय लल्लू जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएगे। इस मौके पर उपस्थित शहर पदाधिकारी शमीम आरा खान , बाढू राम जी , मुफ्ती हाशिम मेहंदी, गौरव सिंह सनी ,राजन तिवारी , हसन मेहंदी, अमीश श्रीवास्तव श्री बिलाल नदीम हसीब खान सुरूर फरमान हैदर शाहिद शेख श्री सरफराज शेख इरफान अंसारी अशरफ अली धीरेन्द्र गौड़, सुभाष चन्द्र, इश्तियाक अहमद अन्य साथी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन महासचिव राजन तिवारी ने किया।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal