Home / Flash / फिल्म “गोरखपुरिया रंगबाज” मे एक दूसरे से टकराएंगे अभिनेता “राघव पांडे” और “राघवेंद्र पांडे”

फिल्म “गोरखपुरिया रंगबाज” मे एक दूसरे से टकराएंगे अभिनेता “राघव पांडे” और “राघवेंद्र पांडे”

मुंबई । जी हाँ,सही सुना आपने निर्देशक एम.आई राज के निर्देशन में बनी फिल्म “गोरखपुरिया रंगबाज” मे एक दूसरे से टकराएंगे अभिनेता “राघव पांडे” और “राघवेंद्र पांडे”। ये फिल्म क्राइम और थ्रिलर पर बेस्ड हैं,जिसका निर्माण “एच खान” व “वी एंड यू फिल्म” ने किया है । लल्लन और बब्बन नामक दो माफियाओं के जीवन पर आधारित इस फिल्म में एक ऐसा भी कैरेक्टर है जो सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा जी हां हम बात कर

रहे हैं (राघवेंद्र पांडे) की जो एक इनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे तथा लल्लन और बब्बन नामक दो माफियाओं का किरदार यूथ स्टार (प्रमोद प्रेमी) और नवोदित स्टार (राघव पांडे) करते नजर आएंगे । फिल्म में प्रमोद प्रेमी,राघव पांडे व राघवेंद्र पांडे के साथ साथ पूजा गांगुली,अवधेशमिश्रा,मनोज सिंह टाईगर,आर्या भारद्वाज आदि भी मुख्य भुमिका में नजर आएंगी ।

फिल्म में जहाँ एक तरफ राघव पांडे बब्बन का खतरनाक व दिलचस्प किरदार निभा रहे हैं तो दूसरी तरफ राघवेंद्र पांडे एक बेखौफ पुलिस अफसर का किरदार मे नजर आएन्गे । अभिनेता राघव पांडे की माने तो फिल्म में बब्बन और पुलिस अफसर के बीच के कशमकश को देख दर्शक जरूर मनरंजीत होंगे ।अभिनेता राघव ने बताया की गोरखपुरीया रंगबाज एक
बेहतरीन फिल्म हैं जिसकी कहानी सच्ची घटना पर आधारित है । उन्होने बताया की फिल्म के रिलिज होने के पहले ही फिल्म की चौतरफा तारिफ हो रही हैं । जिससे उम्मीद जताया जा सकता है की ये फिल्म न सिर्फ लोगों को पसंद आएगी बल्कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित होगी ।

फिल्म में बब्बन का किरदार निभा रहे अभिनेता “राघव पांडे” ने फिल्म की कहानी का एक छोटा सा क्लु भी आउट किया है जिसमे उन्होने बताया हैं की लल्लन और बब्बन दो एेसे माफिया रहते हैं जिनपर अंकुश लगाने मे पुरी पुलिस डिपार्टमेंट विफल रहती है तब जा के अभिनेता राघवेंद्र पांडे की एंट्री होती है जो एक इनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अफसर रहते हैं । जो दोनो माफियाओ पर न सिर्फ अंकुश लगाने मे सफल रहते हैं बल्कि उनको सही रास्ते पर लाने भी सफलता हासिल करते हैं । इस फिल्म की शूटिंग गोरखपुर व खलिलाबाद के बेहतरीन लोकेशनो पर हूई हैं ।

पीआरओ आर्यन पांडे से एक खास बातचीत में स्टार अभिनेता “राघव पांडे” ने बताया की ये फिल्म मेरे कैरियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मो में से एक हैं । फिल्म की कहानी लीग से हट के हैं । मै इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूँ क्युकि जब आप एक अच्छी कांसेप्ट पर काम करते हैं जब आपका उत्साह एक अलग लेबल पर रहता है । अभिनेता राघव ने बताया की इस फिल्म में मेरा जो कैरेक्टर है (बब्बन) का वह बेहद खतरनाक किरदार हैं । क्युकि पूरी फिल्म में बब्बन अपने वर्चस्व के लिए संघर्ष करता नजर आएगा । जो दर्शकों को खूब पसंद आएगा तथा ये फिल्म अश्लीलता से परे है जिससे हमारे दर्शक सिनेमाघरो में अपने पुरे परिवार के साथ देख सकेंगे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *