Home / Flash / मोदी सरकार के गलत नीतियों की वजह से देश में बेरोजगारी चरम पर है – जिलाध्यक्ष

मोदी सरकार के गलत नीतियों की वजह से देश में बेरोजगारी चरम पर है – जिलाध्यक्ष

जौनपुर । डीजल पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को वापस लेने के संबंध में आज बृहस्पतिवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्री तक कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर धरना प्रदर्शन किया । महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन दिया गया । जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल अपने न्यूनतम

स्तर पर हैं फिर भी भाजपा सरकार केंद्र सरकार की नाकामियों की वजह से लगातार 20 दिनो से डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि हो रही है । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तत्काल प्रभाव से डीजल और पेट्रोल के दाम को कम करें जिससे किसानों और आम जनमानस को राहत मिल सके ।

जिला अध्यक्ष ने कहा की मोदी सरकार के गलत नीतियों की वजह से देश में बेरोजगारी चरम पर है विकास दर कम हुआ है राजस्व घाटा लगातार बढ़ रहा है आर्थिक स्थिति कोई सुधार नहीं हो रहा है जिससे देश की जनता परेशान है।
शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने बताया कि आज देश में तानाशाही चरम पर हैं देश का दुर्भाग्य है कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने गरीबों व मजदूरों के लिए बड़ी-बड़ी बातें की और 2014 में जब वह सरकार बनाने आए थे उनका नारा था कि हम रुपया को डालर के बराबर कर देंगे लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि इन्होंने डीजल पेट्रोल के बराबर कर दी देश की अर्थव्यवस्था गिरती जा रही है और पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ जाने से गरीब की थाली की रोटी छिन जाती है क्योंकि ट्रांसपोर्ट व्यवस्था भी प्रभावित होती है लेकिन महामारी में और आम जनमानस गरीब आदमी जूझ रहा है उस पर डीजल पेट्रोल के बढ़े हुए दामों का मुल्य बढाकर उन्होंने जनता को ऐसा धोखा दिया है यह सोचने योग्य है हम कांग्रेस का विरोध करते हैं और सरकार से हमारा आग्रह है कि बड़े हुए पेट्रोल डीजल के दाम को वापस ले जिससे आम जनमानस को राहत मिले। गौरव सिंह सनी, राजन तिवारी एडवोकेट, सत्यवीर सिंह शिखर द्विवेदी सूरज सिंह नीरज राय आरसी पांडे मुफ्ती मेहंदी राकेश मिश्रा महेंद्र मेघवंशी अशोक साहू कृष्णा तिवारी अक्षय चौरसिया संदीप सोनकर तिवारी राकेश सिंह डब्बू बब्बी खान राजकुमार गुप्ता परवेज अहमद इकबाल हुसैन बबलू गुप्ता शैलेंद्र सिंह सरवर अहमद ज्ञानेश सिंह हसीब अहमद सुरूर साजिद मानूं अशरफ तौकीर खान दिल्लू ,संचालन शिव मिश्रा ने किया।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *