Home / Flash / राष्टवादी कार्यकताओं ने शहीद हुए भारतीय जवानो को भावभीनी श्रदांजली अर्पित करते हुए चीन का पुतला दहन किया

राष्टवादी कार्यकताओं ने शहीद हुए भारतीय जवानो को भावभीनी श्रदांजली अर्पित करते हुए चीन का पुतला दहन किया

सैदाबाद, हंडिया, प्रयागराज । सैदाबाद बाजार में राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं द्वारा भारत और चीन के बीच हुई झड़प में शहीद हुए भारतीय जवानो को भावभीनी श्रदांजली अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा चीन का पुतला दहन कर नारेबाजी करते हुए दुकानदारों और राहगीरों से चाइना से निर्मित समान के बहिष्कार करने का जन जागरण भी किया।
इस मौके पर सचिन गोस्वामी ने कहा कि देश के उन गद्दारो को, जो इसमे भी

राजनीति कर रहे है। उन सभी से निवेदन है कि राजनीति छोड़ कर राष्ट्रहित में अपने राष्ट्र के लिए प्राण

बलिदान करने वाले वीर मा के सपूतों को उनका हौसला अफजाई करने का समय है। एडवोकेट अजित तिवारी ने कहा कि इसमें राजनीति कर रहे सभी गद्दारों से कहना चाहता हूं कि यह भारत और चीन के बीच का युद्ध है। इसमें राजनीति न करें, इसमें सेना सरकार के साथ-साथ भारत के हर नागरिक को राष्ट्र और सेना के साथ खड़े रहना होगा। इस मौके पर सचिन गोस्वामी, अजित तिवारी, आशीष कुशवाहा, विपिन मिश्र बाबा, हिन्दू निर्भय, विपिन त्रिपाठी,सत्यम त्रिपाठी ,नीरज शर्मा, अरुण कुमार “विश्वास”, दिलीप कुमार भी उपस्थित रहें।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *