Home / Flash / 3 बार मंत्री, दो बार सांसद और सात बार विधायक रहे पारस नाध यादव का निधन, सपा मे शोक की लहर

3 बार मंत्री, दो बार सांसद और सात बार विधायक रहे पारस नाध यादव का निधन, सपा मे शोक की लहर

जौनपुर । समाजवादी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और जौनपुर के मल्हनी सीट से कई बार विधायक रहे समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पारसनाथ यादव का लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। जैसे ही उनके निधन की सूचना जौनपुर में उनके समर्थकों को लगी वैसे ही उनके बीच बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी।

पारस नाथ यादव उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की अध्यक्षता कर चुके हैं। कई सालों

से ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थे।सपा मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अति निकट रहे पारसनाथ यादव को पूर्वांचल का मिनी मुख्यमंत्री कहा जाता था। वह जिले में और पार्टी में एक दबदबा रखते थे। आज उनके चले जाने से उनके शुभचिंतकों में समाजवादी पार्टी में साथ ही साथ जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

जौनपुर शहर स्थित आवास पर आज उन्होंने पौने एक बजे अंतिम सांस ली। वह 3 बार मंत्री, दो बार सांसद और सात बार विधायक रहे हैं। उनके परिवार में तीन पुत्र हैं। निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में सपा व अन्य दलों के लोग उनके आवास पर शोक संवेदना जताने जुट रहे हैं। मछलीशहर के सांंसद बी.पी. सरोज ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मल्हनी विधानसभा से वर्तमान विधायक पारसनाथ यादव के निधन की खबर सुनते ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। पूर्व मंत्री के निधन की खबर पूरे जौनपुर जिले मे आग की तरह फैल गई । सपा नेता व पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी नगरपालिका मुँगराबादशाहपुर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि तहसीमुल हक ( बन्ने भाई ) ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री व कई बार विधायक रहे पारस नाथ यादव के निधन से स्तब्ध और दुखी हूं । व्यक्तिगत हमारे लिए समाज के लिए जिले के लिए बहुत बड़ी क्षति है । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *