मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । कोरोना वायरस महामारी को लेकर पूरा देश परेशान है। कोरोना महामारी से बचने के लिए ही सरकार ने निर्देश दिया कि मुंह पर मास्क या फिर गमछा से ढ़क कर रखें । कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों के हित के लिए जिलाधिकारी जौनपुर ने भी निर्देश दिया कि सामान्य दूरी और मास्क अनिवार्य है । बार – बार निर्देश देने के बावजूद भी दुकानदार से

लेकर आमजन अनदेखी कर रहे हैं । जिसको देखते हुए उपजिलाधिकारी मछलीशहर अमिताभ यादव और थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह मय फोर्स के साथ मुँगराबादशाहपुर नगर का निरीक्षण करके मास्क ना पहनने वालों का सौ – सौ रुपए का जुर्माना किया । उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव ने कहा कि मुँह पर मास्क और दुकानों पर सैनिटाइज़र होना बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिस भी व्यक्ति ने मास्क नहीं पहना होगा और दुकानदारों ने अगर सैनिटाइजर दुकान पर नहीं रखा होगा तो उनके ऊपर सौ रुपये का जुर्माना कटेगा ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal