मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिझवनियां के पूरा निवासी वर्तमान इंस्पेक्टर मुरादाबाद देवेश सिंह पुत्र स्व0 दिलवर सिंह को प्रमोशन कर के डिप्टी एसपी बनाया गया है। डिप्टी एसपी बनने पर उनके पैत्रृक गांव, क्षेत्र मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी ।
ज्ञात हो कि 2011 में दरोगा से आउट आफ टर्म प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने थे।मौजूदा समय मे कटघर मुरादाबाद मे तैनात देवेश सिंह को बेहतर कार्य व अपराधियों के खिलाफ

सख्त रुख अपनाने के कारण 2012 मे राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।प्रमोशन पाकर डिप्टी एसपी बने देवेश सिंह के परिजनों व गांव के लोगो ने इस खुशी मे एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal