दिल्ली । जहां दिल्ली सरकार नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के अनेकों प्रयास करती है वहीं दिल्ली की गली कूचे में मादक पदार्थों का व्यापार स्थानीय पुलिस की मदद से बेखौफ किया जा रहा है मजे की बात है यदि कोई नागरिक इन लोगों के विरुद्ध आवाज उठाता है तो इन लोगों के गुर्गे उक्त व्यक्ति को धमकाने उसके

घर तक पहुंच कर मारपीट करते हैं। और स्थानीय पुलिस ऐसे मामलों में तमाशबीन बनी रहती है भूले से जब कभी छापेमारी होती है तो सबसे पहले मादक पदार्थों के व्यापार को सूचना मिल जाते हैं जिसके चलते ऐसे लोग बच निकलते हैं। धड़ल्ले से मादक पदार्थ बेचने वाले कल्लू का नाम प्रमुखता से उभर कर आता है जो समूचे इलाके में गांजा बेचने का कार्य करता है नशे की गिरफ्त में आए लोग अपने घर की दाल रोटी का ख्याल नहीं करते बच्चों की परवाह नहीं करते परंतु ₹200 में खरीदने अड्डे पर पहुंच जाते हैं। नाम न छापने की शर्त पर जानकारी देने वाले क्षेत्र के लोगों के अनुसार इसका अवैध कारोबार गांधीनगर में चलता है कोई भी इसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं कर सकता है कि जब स्थानीय को गाइडलाइन को लेकर परेशान कर सकती है तो नशे के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर सकती ?
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal