Home / Flash / 124 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आए तूफान ने मचाई तवाही, एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत , 25 से अधिक लोग घायल , हजारों पेड़ धराशायी , एक दर्जन मकानों की छतें और दीवारें भी धराशायी

124 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आए तूफान ने मचाई तवाही, एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत , 25 से अधिक लोग घायल , हजारों पेड़ धराशायी , एक दर्जन मकानों की छतें और दीवारें भी धराशायी

आगरा / दिल्ली । शुक्रवार को अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि ने ब्रज में तबाही मचा दी। शाम करीब सात बजे मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। 124 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आए तूफान के बाद ओलों की तेज बारिश हुई। इस दौरान कई मकान ढह गए।

शुक्रवार की शाम ताजनगरी मे तवाही का तूफान आया। करीब 124 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आए तूफान के साथ बारिश और ओले भी गिरे। हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों पेड़, बिजली के पोल, होर्डिंग्स जमीन पर आ गिरे। कई कारें भी पूरी तरह नष्ट हो गईं। आगरा के अलावा ब्रज के सभी जिलों की बिजली गुल हो गई। आगरा-कोटा रेल लाइन के पथौली फाटक पर पेड़ गिरने से स्पेशल ट्रेन खड़ी रही।

अलग-अलग हादसों में एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई। 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हजारों पेड़ धराशायी हुए हैं। तमाम जगहों पर बिजली के खंभे गिरने और तार टूटने से आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब 35 मिनट तक तूफान ने जमकर तबाही मचाई। इस दौरान एक दर्जन मकानों की छतें और दीवारें भी धराशायी हो गईं। हादसों में आधा दर्जन लोग दब भी गए, जिनको निकाला जा रहा था।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *