Home / Flash / अपनी ही सरकार में भाजपाई उपेक्षित और ठगा सा महसूस कर रहा है – भाजपा नेता अवधेश चंद शर्मा

अपनी ही सरकार में भाजपाई उपेक्षित और ठगा सा महसूस कर रहा है – भाजपा नेता अवधेश चंद शर्मा

मानधाता, प्रतापगढ़। भाजपा नेता अवधेश चंद शर्मा ने एक वीडियो बयान में कहा कि सूबे में भले ही भाजपा की सरकार चल रही है लेकिन प्रतापगढ जिले में लाक डाउन के नाम पर अधिकारी भाजपा नेताओं को नहीं सुन रहे हैं कोतवाली मान्धाता के प्रभारी संजय यादव तो भाजपा के बिरोध में काम कर रहे हैं वहीं क्षेत्र के अपराधियों के इशारे पर काम कर रहे हैं । रामपुर में हुए गोली काण्ड में वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है कुछ लोग जेल भी गये लेकिन बाकी बचे अपराधियों से मिलकर अब बचाने का खेल कर रही हैं मान्धाता पुलिस । इतना ही नहीं अभियुक्त को छर्रे भरकर

जिला हास्पिटल में मेडिकल बनवा कर क्रास केस लिखने की कोशिश जारी है वहीं टिकरी धनीपुर धर्मपुर रामनगर बेलखरी बरषंडा मदईपुर आदि समेत कई गांवों में अपराध चरम पर होने के बावजूद अधिकतर अपराध को पुलिस छुपा जाती है तथा अधिकारियों को गुमराह कर दिया जाता है पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए दर दर की ठोकर खाने को मजबूर हो रहे हैं फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने का काम मान्धाता में जोरों पर चल रहा है अपराधी बेलगाम हो गये है अपनी ही सरकार में भाजपाई उपेक्षित और ठगा सा महसूस कर रहा है ।बिरोधियो की साठ गांठ से जनता-जनार्दन का शोषण हो रहा है जनता-जनार्दन करोना वायरस से परेशान हैं तो उसका भरपूर फायदा पुलिस उठा रही है जनता परेशान हैं निरीह जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है क्षेत्र में इसकी चर्चा जोरों पर चल रही है ।धर्मेन्द्र दुबे की रिपोर्ट

बीडिओ बयान। भाजपा नेता अवधेश चंद शर्मा

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *