पवाँरा, (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के रामपुर सवाई गांव में रविवार को जमीनी विवाद में मामला गाली गलौज से शुरु हुआ जो देखते ही देखते मारपीट हो गई जिसमे 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट मे दोनों पक्ष से रामपुर सवाई गांव निवासी रामआसरे 27 वर्ष, प्रेमचंद 45 वर्ष, सुनील 30 वर्ष, धननजय 35 वर्ष, रिंकू 22 वर्ष, भरतलाल 45 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद चिकित्सक ने सभी को छुट्टी दे दी। मामले की जानकारी होते ही पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
सब की नजर के लिए राकेश दूवे की रिपोर्ट
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal