Home / Flash / महंत परमा महाराज ने मनाया शनिदेव का जन्मोत्सव

महंत परमा महाराज ने मनाया शनिदेव का जन्मोत्सव

मानधाता, प्रतापगढ़ । कुसफरा के ऐतिहासिक शनिदेव मंदिर में शुक्रवार को शनि जयंती के अवसर पर बाबा शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया गया। लाक डाउन होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग से बाबा शनिदेव की पूजा अर्चना की गई। 157 प्रकार के व्यंजनों के साथ बाबा शनिदेव को भोग लगाकर जन्म उत्सव मनाते हुए शनि देव के महंत परमा महाराज ने जनपद वासियों के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर बाबा शनिदेव परिसर स्थित यज्ञशाला में आहुतियां डाली गई। महंत परमा महाराज ने कहा कि वैदिक मंत्रोचार एवं आहुतियां कोरोना वायरस के लिए शत्रु का कार्य करेंगी। भगवान शनिदेव की कृपा से जल्दी सृष्टि को महामारी से छुटकारा मिलने वाला है। इस अवसर पर शनि देव की आरती हुई। पूजन अर्चन किया गया। मूर्ति को फूल मालाओं से सजाया गया तथा बाबा शनिदेव को

नए वस्त्र धारण कराए गए, पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर कैबिनेट महेंद्र कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, भाजपा नेता गोकुलनाथ श्रीवास्तव, भाजपा पूर्व महामंत्रीअजय सिंह एवं मंगलाचरण मिश्र सहित लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भगवान शनिदेव की पूजा आराधना की। मंदिर का मुख्य द्वार बंद ही रहा। मंदिर परिसर की साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। महंत परमा महाराज ने कहा कि हमारे जनपद वासी खुशहाल रहे, देश की स्थिति फिर अच्छी हो तथा विश्व का कल्याण हो इसी कामना के साथ भगवान शनि की स्तुति की गई है, इसका सार्थक परिणाम शीघ्र ही जनमानस के सामने होगा। बता दें कि लाक डाउन के चलते शनि देव मंदिर काफी दिनों से बंद है। फिलहाल मंदिर शुक्रवार को भी बंद रहा किंतु शनि जयंती होने के कारण महंत परमा महाराज ने स्वयं भगवान की पूजा अर्चना करते हुए जन्मोत्सव की प्रक्रिया पूरी की।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *