Home / Flash / ईद त्योहार को लेकर थाने मे पीस कमेटी की बैठक संपन्न

ईद त्योहार को लेकर थाने मे पीस कमेटी की बैठक संपन्न

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । कोरोना वायरस महामारी को लेकर पूरा देश लाकडाउन चल रहा है । लाकडाउन का सही से पालन करते हुए ईद त्योहार को मनाने को लेकर मुँगराबादशाहपुर थाना मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय के नेत्रृत्व मे क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के बीच मीटिंग किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने सभी से अपील करते हुए कहा कि

शांति पूर्वक ईद का त्योहार लाकडाउन का पालन करते हुए मनाएं ।इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मछलीशहर , थानाध्यक्ष मुँगराबादशाहपुर अरविंद यादव, नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष आलोक गुप्त, नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर के चेयरमैन शिव गोविंद साहू, विहिप जिला मंत्री विशम्भर दूवे, विश्वामित्र, सदर मो. रियाज अहमद सहित तमाम लोग मौजूद थे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *