सुजानगंज,जौनपुर । कोरोना वायरस महामारी को लेकर पूरा देश चिन्तित है । प्रधानमंत्री की अपील पर पूरे देश मे लाकडाउन चल रहा है । ऐसे मे डेली कमाने डेली खाने वालों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है । ऐसे मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और पूर्व विधानसभा प्रत्यासी अजय शंकर दुबे “अज्जू भईया” अपने निज निवास प्रेम का पूरा ,सुजानगंज में हरीपुर

धरिकार बस्ती से आये लोगो को पर्याप्त मात्रा में राशन वितरण किये। इस मौके पर अज्जू भईया ने कहा कि इस लॉक डाउन में रोजमर्रा वाले मजदूर जो रोज कमाकर परिवार चलाने वाले है उनके परिवार को भूखा ना सोना पड़े इसके लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है हम और हमारी अज्जू भईया यूथ ब्रिगेड टीम। ज्ञात हो कि अजय शंकर दूवे ” अज्जू भइया ” लाकडाउन प्रथम से ही गरीबों की मदद करते चले आ रहे हैं । विगत 50 दिन से अज्जू भईया के सौजन्य से गरीबो में राशन वितरण हो रहा है। गरीबों मे खाद्य सामग्री से लेकर जरूरतमंदो की मदद को लेकर क्षेत्र में अज्जू भईया की खूब सराहना हो रही है।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal