Home / Flash / समाजसेवी अजय पाल ने उप केन्द्र पर मास्क वितरित किया

समाजसेवी अजय पाल ने उप केन्द्र पर मास्क वितरित किया

सैदाबाद, प्रयागराज । कोरोना महामारी को लेकर पूरा देश परेशान है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आपील पर लोग लाकडाउन का पालन कर रहे हैं । सरकार ने भी निर्देश दिया है कि इस लाकडाउन मे लोग बिना मास्क लगाऐ अपने घरों से बाहर ना निकले । लाकडाउन मे मास्क भी बड़ी मुस्किल से मिल रहा है । वहीं ग्राम-भदवा, ब्लाक – सैदाबाद, थाना – उतराँव , हंडिया, प्रयागराज, उत्तर

प्रदेश निवासी युवा समाजसेवी अजय पाल समाज सेवा मे निरंतर लगकर लोगों को मास्क उपलब्ध करा रहे हैं । समाजसेवी अजय पाल ने कहा कि इस लाकडाउन मे क्षेत्र के लोगों को मास्क की कमी नही आने दूँगा । पहले लाकडाउन से ही समाजसेवी अजय पाल फ्री मे लोगों को मास्क वितरित करते चले आ रहे हैं । आज बुधवार को समाजसेवी अजय पाल ने 33/11 के. वी. उप केंद्र सैदाबाद, हंडिया, प्रयागराज के नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार भारद्वाज एवं समस्त स्टापगण तथा उपस्थित सज्जनों को मास्क वितरित किया । मास्क पाने पर उप केन्द्र के कर्मचारियों ने समाजसेवी अजय पाल की सराहना किया ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *