मुंगराबादशाहपुर ( जौनपुर)। अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाऐ जा रहे अभियान के तहत आज मंगलवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के चन्दौकी चौराहे के निकट से मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने गैंगेस्टर के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बताते है कि स्थानीय

थाने के उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र सिंह अपने सहयोगी कांस्टेबल रामप्रकाश व रवि कुमार के साथ बेलवार रोड पर गस्त में निकले थे तभी मुखविर से सूचना मिली एक संदिग्ध व्यक्ति चन्दौकी चौराहे के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र सिंह अपने हमराही सिपाहियों के साथ चन्दौकी चौराहे पर पहुचे तो उक्त संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा पुलिस ने दौड़ाकर चन्दौकी नहर की पुलिया पर उक्त संदिग्ध को धर दबोचा। पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ में अपना नाम अनुभव प्रताप सिंह उर्फ सोनू पुत्र योगेश प्रताप सिंह निवासी गुआवा थाना सुजानगंज बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम मे उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल राम प्रकाश, कांस्टेबल रवि कुमार शामिल थे । पकड़े गए अभियुक्त अनुभव प्रताप मुकदमा संख्या 513/19 धारा 3 (1)गैंगेस्टर एक्ट सहित तीन अन्य मामलो में वांछित अभियुक्त है। मुँगराबादशाहपुर पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal