Home / Flash / जमीनी-विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिलाओं समेत चार घायल

जमीनी-विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिलाओं समेत चार घायल

बृजेश पाण्डेय
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । पंवारा थानाक्षेत्र के भसोट गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में हुई मारपीट में महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए । जिन्हें घायलावस्था में उपचार हेतु सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी दो सगे भाइयों सूर्यप्रकाश एवं ज्योति प्रकाश पुत्रगण स्व. होरीलाल के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था ।जिस पर एक पक्ष द्वारा कब्जा किया जा रहा था जिसका दूसरे पक्ष ने बिरोध किया । दोनों में कहासुनी होते होते मारपीट हो गयी । जिसमें 16 वर्षीया अंजली एवं 15 वर्षीया उजाला पुत्री ज्योतिप्रकाश 26 वर्षीय सूर्यप्रकाश पुत्र स्व. होरीलाल तथा 25 वर्षीया पूनम पत्नी रविप्रकाश घायल हो गये । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पंवारा पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया । ,जहां अंजली , उजाला एवं सूर्यप्रकाश की हालत गम्भीर देख चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया । घटना की सूचना दोनों पक्षों द्वारा पंवारा पुलिस को दे दी गई है ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *