Home / Flash / समाजसेवी राजकुमार नेता ने पत्रकारों को मास्क, सेनेटाइज देकर सम्मानित किया

समाजसेवी राजकुमार नेता ने पत्रकारों को मास्क, सेनेटाइज देकर सम्मानित किया

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर । कोरोना वायरस महामारी को लेकर पूरा देश लाकडाउन चल रहा है । इस कोरोना वायरस की लड़ाई में जहां डॉक्टर, सफाई कर्मी , पुलिस, पत्रकार बंधु एवं तमाम प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जान जोखिम मे डालकर क्षेत्र मे कार्य कर रहे हैं । पत्रकार हर समाचारों को दिखाने

का काम किया है । विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर के प्रतिष्ठित एवं समाजसेवी राजकुमार नेता ने पत्रकार बंधुओं को शुभकामना और बधाई दिया । राजकुमार नेता ने कहा प्रेस देश का चौथा स्तम्भ माना जाता है । इस लाकडाउन की घड़ी मे पत्रकार अपनी जान जोखिम मे डालकर हर खबर को आमजन तक पहुचाने का कार्य कर रहे हैं । ऐसे पत्रकार बंधुओं को सम्मानित करना जरुरी होता है । समाजसेवी राजकुमार नेता ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पत्रकारों को मास्क और सेनेटाइज देकर सम्मानित किया । राजकुमार नेता ने कहा कि मैं सभी पत्रकार बंधुओं को हृदय की गहराइयों से स्वागत करता हूं उनका अभिवादन करता हूं और प्रभु से सभी पत्रकारों के लिए कामना करता हूं कि प्रभु उन्हें लंबी आयु दे उनका मार्ग प्रशस्त हो ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *