Home / Flash / जरूरतमंदो एवं गरीब असहायों को खाद्यान्न साम्रगी ,सेनिटाइजर एवं बच्चों को बिस्किट आदि का वितरण किया गया

जरूरतमंदो एवं गरीब असहायों को खाद्यान्न साम्रगी ,सेनिटाइजर एवं बच्चों को बिस्किट आदि का वितरण किया गया

प्रयागराज । सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज के संरक्षक नागेन्द्र सिंह एवं महासचिव महेश प्रसाद केसरवानी के सौजन्य से रविवार को कोरोना जैसी महामारी के चलते नैनी क्षेत्र के अरैल गांव में लाकडाऊन, सोशलडिसटेंस का पालन करते हुए,जरूरतमंदो एवं गरीब असहायों को खाद्यान्न साम्रगी हाथ को साफ सुथरा रखने हेतु सेनिटाइजर एवं बच्चों को बिस्किट आदि का वितरण किया गया। संस्थाध्यक्ष संतोष तिवारी एवं प्रबन्धक/सचिव कुंवर तिवारी ने आम जनमानस को लाकडाऊन का पालन करने को, एवं कोरोना वायरस से बचाव के उपाय भी बताए ।

संस्था के सक्रिय सदस्य

निखिलेश पाण्डेय, प्रद्योत शुक्ला, धीरज यादव, रोहित तिवारी,आत्मप्रकाश यादव, नागेश नारायण मिश्रा ने क्षेत्रवासियों को जागरूक करते हुए पुरूषों,महिलाओं और बच्चों को सोशल डिस्टेंस के फायदे भी बताए और यह भी जानकारी दी गई कि कोरोनावायरस का संक्रमण एक दूसरे के छूने से ही फैल रहा है जिसके लिए मुंह में मास्क एवं हाथ में ग्लब्स पहनने ए्ंव सिनेटाईजर एवं साबुन से हाथ को बार बार धुलने से ही बचा जा सकता है।
इस मौके पर सोनू दीक्षित( ऋषि) , दिग्विजय सिंह,धर्म राज यादव, धर्मेन्द्र यादव,सुनील कुशवाहा,आशीष पांडे, पृथ्वी भारतीय,अनुराग निषाद आदि उपस्थित रहे।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *