Home / Flash / पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने बांटा गमछा, लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने बांटा गमछा, लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

सुजानगंज, जौनपुर । कोरोना महामारी को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर पूरा देश लाकडाउन चल रहा है । कोरोना महामारी ना फैलने पाऐ तरह – तरह के उपाय किए जा रहे हैं । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर संक्रमण रोकथाम हेतु सुजानगंज क्षेत्र के तिलहरा ग्रामसभा में मुँगराबादशाहपुर की पूर्व

विधायक, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रसायन व उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार की निदेशक सीमा द्विवेदी ने लोगों को गमछा वितरित किया । इस मौके पर सीमा द्विवेदी ने कहा कि मास्क नही है तो गमछा भी कोरोना महामारी से निपटने के लिए सुरक्षा का कवच साबित होगा । पूर्व विधायक ने लोगों से अपील किया कि आप लोग लाकडाउन का पूरी तरह पालन करें । अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकले । उन्होंने कहा कि यदि बहुत जरूरी हो तो बाहर जाते समय मास्क या गमछा बांधकर अवश्य निकलें जिससे आप सुरक्षित रहें । सीमा द्विवेदी ने कहा कि गर्मी का मौसम भी आ गया है धूप ज्यादा होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है ऐसे मे गमछा रामबाण साबित होगा । इस मौके पर पिंटू शुक्ला ( प्रधान तिलहरा,सुजानगंज), भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज द्विवेदी “व्यास जी”, बबलू उमर, मोन्टी उमर ( व्यापार मंडल अध्यक्ष), शिन्टू पाण्डेय, आलोक सिंह, प्रभाकर शुक्ला, सुधाकर शुक्ला, कन्हैयालाल “वस्त्रालय”, कुलदीप तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित थे ।

Check Also

स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध

करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *