मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । लाकडाउन पूरे देश मे चल रहा है ऐसे मे मजदूरों के सामने संकट पैदा होता जा रहा है । लॉकडाउन के कारण मजदूरों का पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर की यात्राकर अपने घरों को लौटने वालों का सिलसिला जारी है। वहीं दूसरी ओर बंगलुरू से पैदल ही फैजाबाद जा रहा 26 मजदूरों का जत्था मंगलवार की सुबह जौनपुर पहुंचा। करीब 2800 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके इन मजदूरों को अभी 250 किलोमीटर और पैदल चलना है। मंगलवार की भोर में इन मजदूरों का जत्था भूखा प्यासा मंगराबादशापुर में दिखा तो स्थानीय लोगों ने खाने पीने का इंतजाम किया।
Check Also
स्कूल कार्यालय में ही अचेत होकर गिर पड़े प्रधानाध्यापक, मौत से शिक्षा जगत स्तब्ध
करुणेश पाण्डेय की रिपोर्ट बलिया। शिक्षा क्षेत्र नगरा से बड़ी दुःखद खबर आई है, जहां …
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal