मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । पूरे देश मे कोरोना वायरस महामारी दिनप्रतिदिन अपना जाल फैलाता चला जा रहा है । कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा तमाम इंतजाम किया जा रहा है । मोदी सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों के लिए तमाम योजनाएं लागू किया है । वहीं मछलीशहर के सांसद बी. पी. सरोज ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए तमाम

सांसद बी.पी. सरोज जरुरतमंदों मे खाद्य सामग्री देते हुए – छाया – सब की नजर
———————————————————–

टीम सांसद बी.पी. सरोज रमेश सरोज जरूरतमंदों मे खाद्य सामग्री बांटते हुए
———————————————————–

सांसद बी.पी. सरोज की पत्नी जरुरतमंदों मे खाद्य सामग्री बांटती हुई ।
———————————————————-
सहयोग अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए दिनप्रतिदिन देते चले जा रहे हैं । सांसद बी. पी. सरोज अपने पूरे संसदीय क्षेत्र मे मास्क, सैनेटाइजर, खाद्य सामग्री आदि जरूरतमंदों मे बांट रहे हैं । सांसद बी. पी. सरोज ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मदद से जरूरतमंदों मे डेढ़ सौ कुन्तल राहत खाद्य सामग्री पहुँचाया गया । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आवाहन एंव दिशा निर्देश पर मैने अपने सांसद निधि से 11 करोड़ रूपया और 6 महीने की अपनी सैलरी प्रधानमंत्री राहत कोष मे दिया । ज्ञात हो कि सांसद बी. पी. सरोज अपने लोकसभा क्षेत्र के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र मे 10 कुन्तल दाल दान दिया ताकि पिंडरा क्षेत्र की जनता को राशन के साथ – साथ दाल भी खाने को मिले । सांसद बी. पी. सरोज स्वयं के द्वारा भी पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष मे जमा कराया । सांसद ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नही आने दूंगा । कोई भी गरीब परिवार भूखा पेट नही सोने पाएगा । उन्होंने कहा की केन्द्र सरकार गरीबों, मजदूरों, किसानों के साथ है । सरकार की तरफ से तमाम राहत सामग्री जरुरतमंदों तक पहुँचाई जा रही है । लाकडाउन का पूरी तरह से पालन कराने के लिए शासन- प्रशासन के लोग पूरी मुस्तैदी से लगे हुए हैं । सांसद बी. पी. सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील का पालन करते हुए आप लोग सामान्य दूरी बनाकर रहें । अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें और पुलिस – प्रशासन का सहयोग करें ।सांसद ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जारी इस जंग को मजबूती देने के लिए हम सभी को पूरी निष्ठा के साथ प्रधानमंत्री जी के सुझावों का पालन करना चाहिए । बी.पी. सरोज ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग को मजबूती देने के लिए आप लोग “आरोग्य सेतु” ऐप अवश्य डाउनलोड करके कोरोना को फैलने से रोक सकते हैं । सांसद बी. पी. सरोज ने कोरोना वायरस जैसी महामारी के समय मे अपनी जान जोखिम मे डालकर खबर संकलन का कार्य करने वाले पत्रकारों को भी मास्क, सैनेटाइजर वगैरह दिया । सांसद बी. पी. सरोज अपने पैतृक आवास मादरडीह पर सुबह से ही शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते और कराते हुए लोगों से नियमित मिलकर उनकी समस्याओं का निदान तत्काल करा रहे हैं । बी. पी. सरोज ने कहा कि आप लोगों की एकता और सामान्य दूरी ,लाकडाउन का पालन करने से कोरोना पर विजय प्राप्त होगी कोरोना हारेगा और भारत जीतेगा । सांसद बी. पी. सरोज की कोरोना के प्रति सक्रियता से पूरे क्षेत्र मे सराहना हो रही है ।
सब की नजर | हर अपराध पर हमारी नजर #1 Hindi News Portal